Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

तमिलनाडु से जान बचाकर लौटे मजदूरों का दर्द

तमिलनाडु से बिहार लौटे मजदूरों की पिटाई की शिकायत आने के बाद बवाल मचा हुआ है। भाजपा ट्वीट करके विरोध जता रही है। बताया गया कि कम पैसों पर काम करने के कारण उन्हें वहां से भगाया जा रहा है।

इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार का ट्वीट आया कि उन्हें अखबारों से तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर हमले की जानकारी मिली है। अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दे दिए। शनिवार को चार लोगों की टीम जांच करने के लिए तमिलनाडु रवाना भी हो गई है।

ऐसे में मामले की सच्चाई जानने दैनिक भास्कर की टीम पटना से 170 किलोमीटर दूर जमुई के सिकंदरा ब्लॉक पहुंची। बिहार का यही वो जिला है, जहां सबसे ज्यादा लोग तमिलनाडु से भागकर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *