CM भूपेश का बड़ा हमला…उदाहरण देकर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व ब्यूरोक्रेट्स को घेरा
रायपुर, 21 फरवरी। ED की छत्तीसगढ़ में चल रही कार्रवाई के बीच मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ED की कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व ब्योरोक्रेट्स को भी घेरा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता आरपी सिंह और बिनोद तिवारी के घरों पर ED की रेड को लेकर गंभीर सवाल उठाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मुद्दे पर याचिका दायर की थी और आरपी सिंह ने पूर्व ब्योरोक्रेट अमन सिंह की संपत्ति की शिकायत की थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (ED Action in CG) ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की संपत्ति को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेश मूणत की संपत्ति की जांच क्यों नहीं होती।