सरकारी सिस्टम की लापरवाही की वजह से गुजरात के सूरत में 9वीं के एक स्टूडेंट की मौत
सरकारी सिस्टम की लापरवाही की वजह से गुजरात के सूरत में 9वीं के एक स्टूडेंट की मौत हो गई। मंगलवार को स्कूल की छत पर बिजली के पाइप से 14 साल के अब्दुल रहमान को करंट का झटका लग गया था। प्रिंसिपल अपनी कार से सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सूरत के मानदरवाजा इलाके में स्थित सुमन सरकारी स्कूल की है।
स्कूल प्रशासन का कहना है कि मैदान में तीन स्कूलों के बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे, इसलिए पीटी करवाने बच्चों के स्कूल की छत पर ले जाया गया था। छत पर लगे बिजपी के पाइप में करंट था, जो अब्दुल की मौत का कारण बन गया। लापरवाही के लिए पीटी टीचर शेख बहाउद्दीन अजीमुद्दीन को बर्खास्त कर दिया गया है।
