Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

RJD विधायक बोले- होली के बाद तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे

रोहतास के दिनारा से RJD विधायक विजय मंडल ने दावा किया है कि होली के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि 2025 अभी दूर है। होली के बाद ही उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपेंगे।

विजय मंडल ने सासाराम में कहा कि होली तक तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन जाएंगे, जबकि नीतीश कुमार 2024 के होने वाले चुनाव में पीएम उम्मीदवार के रूप में अपना अभियान शुरू करेंगे।

विजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार खुद चाहते हैं कि तेजस्वी यादव सीएम बनें। उन्होंने खुद कहा है कि उन्हें तेजस्वी को बढ़ाना है। तेजस्वी को आगे पहुंचाना है। मुझे नीतीश कुमार पर भरोसा है कि वो तेजस्वी को कमान सौंपेंगे और खुद देश का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *