मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद पहुंचकर वधु पूजा को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के ग्राम पीपल खेड़ी में आयोजित उनके देवर की बेटी के वैवाहिक आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्री शामिल हुए। उन्होंने वधु पूजा भेंडिया को अपनी शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरुवार रात को मंत्री अनिला भेंडिया के देवर की बेटी की शादी होने वाली है।
घर में बारात आने से पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत वधू को आशीर्वाद देने बालोद पहुंचे। उन्होंने मंत्री अनिला भेंडिया और पूरे परिवार से मुलाकात की। उन्होंने वधू को नवजीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित पारिवारिक सदस्यगण मौजूद थे।
