Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

PM मोदी संसद में संबोधन देंगे, कांग्रेस-TMC समेत 14 विपक्षी दलों ने किया बहिष्कार

आज देश 71वां संविधान दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल और शाम 5.30 बजे विज्ञान भवन में संबोधन देंगे। हालांकि, कांग्रेस, आप और तृणमूल समेत 14 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

14 विपक्षी पार्टियों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
देश की 14 विपक्षी पार्टियों ने संसद के केंद्रीय हॉल में होने वाले संविधान दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। इनमें शिव सेना, NCP, समाजवादी पार्टी, राजद, IUML और DMK शामिल हैं। कांग्रेस और तृणमूल ने पहले ही कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस की अपील पर बाकी पार्टियों ने भी कार्यक्रम में न पहुंचने का ऐलान कर दिया।

सोशल मीडिया पर PM ने दी बधाई
1949 में 26 नवंबर के दिन संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। PM मोदी ने ट्वीट करके लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा- सभी नागरिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के उस भाषण का अंश भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने संविधान के ड्राफ्ट को अपनाए जाने के पक्ष में बात रखी थी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा संविधान दिवस
संसदीय मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी की गई रिलीज के मुताबिक, केंद्र सरकार संविधान दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर मनाएगा। संसद की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम को उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी संबोधन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *