तुर्किये-सीरिया में 25 हजार से ज्यादा मौतें:

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से खतरनाक तबाही मची है। दोनों ही देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 25,401 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। अकेले तुर्किये में ही 21,848 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 3,553 लोग मारे गए हैं।

इस बीच तुर्किये में मलबे से एक भारतीय का शव है। व्यक्ति का नाम विजय कुमार और उम्र 35 साल बताई जा रही है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था और 23 जनवरी को तुर्किये गया था। कुमार की बॉडी मालत्या शहर में 24 मंजिला होटल के मलबे के नीचे मिली। परिवार वालों ने कुमार के बाएं हाथ में बने टैटू को देखकर शव की पहचान की। कुमार की पत्नी और दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *