डिप्टी सीएम शर्मा ने CM भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात
गुजरात का सीएम डैशबोर्ड मॉडल अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा। 2018 में शुरू हुए सीएम डैशबोड को ई-गर्वर्नेंस के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। सीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुजरात पहुंचकर इस व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी मुलाकात की। इस अवसर पर चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी) के सीईओ रितेश अग्रवाल और चिप्स की टेक्निकल टीम भी उपस्थित थी। गुजरात की टीम ने डिप्टी को टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी की कार्यप्रणाली और इसके प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
