Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

दिल्ली से मुंबई पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद अगले दिन दिल्ली पहुंचे थे, जहां एक्टर का अपना घर है। अब दोनों वापस मायानगरी मुंबई पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ और कियारा के कुछ लेटेस्ट वीडियोज़ सामने आए हैं, जिसमें ये जोड़ी खूब जंच रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर कियारा और सिद्धार्थ इंडियल लुक में अपने फैन्स का दिल जीत रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की मुंबई एयरपोर्ट के लिए दिल्ली वाले घर से निकले और उनके वीडियोज़ अब वायरल हो रहे हैं। उनकी ये नई झलकियां नजर आई हैं। इन वीडियोज़ में कियारा यलो कलर के खूबसूरत इंडियन आउटफिट में दिख रही हैं और सिद्धार्थ सफेद कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी पपाराजियों का स्वागत मिठाई से किया था और यहां भी कैमरे के सामने वे मिठाइयां बांटते दिखे। इस वीडियो में पहले तो दोनों गेट से बाहर निकलकर कैमरे के सामने पोज देते दिखे और फिर किसी बात पर वे हंसते भी दिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *