जोगिंदर शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट
भारत के 2007 के टी20 वर्ल्ड कप विजेता जोगिंदर शर्मा ने शुक्रवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव को लिखे पत्र में, क्रिकेटर बने पुलिस अधिकारी जोगिंदर ने बोर्ड, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, चेन्नई सुपर किंग्स और हरियाणा सरकार को शुक्रिया किया। जोगिंदर ने इंस्टाग्राम पर चिट्ठी का फोटो शेयर किया। जोगिंदर ने लिखा – आज में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूं।
2007 के बाद टीम में मौका नहीं मिला
टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले का आखिरी ओवर डालने वाले जोगिंदर शर्मा महज 4 गेंदों में देश के हीरो बन गए थे। यह अफसोस की बात रही कि जोगिंदर को उस फाइनल मुकाबले के बाद कभी कोई इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना जारी रखा।
