Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

बोरिस जॉनसन का दावा- पुतिन ने उन्हें धमकाया था

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बोरिस ने BBC की एक डॉक्यूमेंट्री में बताया- 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले से पहले मेरी पुतिन के साथ फोन पर बात हुई थी। तब पुतिन ने धमकी देते हुए कहा था- बोरिस मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन मिसाइल अटैक से ऐसा करने में सिर्फ एक मिनट लगेगा। उस समय पर बोरिस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे।

अब रूस ने बोरिस के इन दावों को झूठ बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा- मिस्टर जॉनसन ने जो कहा, वो सही नहीं है। ये साफ झूठ है। आपको मिस्टर जॉनसन से पूछना चाहिए कि उन्होंने झूठ क्यों बोला। यह भी हो सकता है कि उन्हें समझ ना आया हो कि राष्ट्रपति पुतिन उनसे किस बारे में बात कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *