Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

अमिताभ बच्चन को KBC कंटेस्टेंट की सलाह

KBC का नया सीजन 15 अगस्त से शुरू हो गया। पहले एपिसोड में एक यंग कंटेस्टेंट ने बिग बी से उनका स्क्रीन टाइम पूछ लिया। धीमही त्रिवेदी नाम की एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को सलाह दी कि उन्हें आधी रात तक फोन नहीं चलाना चाहिए। इससे आंखों पर डार्क सर्कल होते हैं।

उस लड़की ने कहा कि वो अमूमन देखती है कि बिग बी रात के 2 बजे तक भी सोशल मीडिया एक्टिव रहते हैं। तब बिग बी ने कहा कि वे अपने फैंस को अपडेट रखना चाहते हैं कि इसलिए देर रात भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा- सोशल मीडिया चलाने का टाइम कैसे निकालते हैं
कौन बनेगा करोड़पति सीजन-15 के पहले एपिसोड में गुजरात की रहने वाली धीमही त्रिवेदी हॉट सीट पर बैठीं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ उनकी कुछ मजेदार बातें हुईं। कंटेस्टेंट ने कहा- आप फिल्मों की शूटिंग करते हैं, और अब KBC की शूटिंग करते हैं। फिर आप सोशल मीडिया चलाने के लिए टाइम कहां से निकालते हैं।

तब अमिताभ बच्चन ने उससे कहा कि क्या वे उनके सोशल मीडिया पोस्ट देखती हैं। जवाब में उस यंग कंटेस्टेंट ने कहा- हां, बिल्कुल, मैं देखती हूं कि कैसे आप रात के 2 बजे भी पोस्ट करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *