Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मो. जुबैर गिरफ्तार

फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट AltNews के को-फाउंडर, पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया। जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें IPC की धारा 153/295 के तहत अरेस्ट किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जुबैर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और 4 दिन की कस्टडी की मांगी। कोर्ट ने जुबैर को 1 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। यह समय पूरा होने के बाद जुबेर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

चार साल पुरानी पोस्ट पर हुई गिरफ्तारी
जुबैर की गिरफ्तारी जिस पोस्ट को लेकर हुई है, वो पोस्ट 2018 की है। इस पर IFSO डीसीपी केपी एस मल्होत्रा ने कहा कि पोस्ट काफी पूराना होने से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आपको सिर्फ उसे रीट्वीट कर किसी को टैग कर देना है और वह नया बन जाता है। उन्होंने कहा इस मामले में जुबैर के फोन की ज़रूरत थी, लेकिन उसने फोन को फॉर्मेट किया हुआ था। इसी आधार पर हमने उसे गिरफ़्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *