Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ मनाई जन्माष्टमी:

छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी का पर्व दुर्ग-भिलाई शहर में धूम धाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैंप हाउस भिलाई तीन की जन्माष्टमी की पूजा आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा की। कैंप हाउस में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मुख्यमंत्री की पत्नी, बहू, बेटे और घर के अन्य सदस्यों ने विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान नाना (मुख्यमंत्री) और नाती अथर्व (बेटी का बेटा) की जोड़ी खूब रमी।

मुख्यमंत्री ने जहां शंखनाद करके पूजा की शुरूआत की तो नाती ने कान्हा के पलने की डोर खींची। इसके बाद नाना ने नाती को गोद पर उठा लिया। नाना की गोद में चढ़कर अथर्व ने घंटी बचाई और दही हांडी को फोड़ा।

जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर कैंप हाउस आस्था और उमंग से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा की। सभी के साथ जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *