Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोदी-शाह के बाद कांग्रेस के लिए बीजेपी का सबसे बड़ा नेता कौन? Bhupesh Baghel ने खोला राज

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण और रासुका के मुद्दे पर बीजेपी घड़ियाली आंसू बहा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में से कई मामले हैं जिसमें बीजेपी की सरकार रासुका लगा देती है। अगर छत गिरी तो इंजीनियर पर, गोकशी पर और तो और बच्चों के नकल करने पर भी भाजपा रासुका लगा देती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी का दोहरा रवैया लोगों के सामने आ गया है। विधानसभा में वो विधेयक पास करवाते हैं लेकिन राज्यपाल के सहारे बिल को रोकवा देते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले मोदी सरकार पर जमकर बरसे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 2014 से लेकर 2022 तक के 66 हजार रुपये से ज्यादा प्रति व्यक्ति कर्ज में है और इजाफा हुआ है। देश में अभी जो प्रति व्यक्ति कर्ज है वह एक लाख से ऊपर हो गया। यह बीजेपी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *