हिमाचल में पूर्ण बहुमत के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति, भूपेश बघेल के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पर्यवेक्षक को करना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में अगला फैसला पर्यवेक्षक करेंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल रवाना होने से पहले कहा- हिमाचल में प्रियंका गांधी जो 10 गारंटी लेकर आईं थी उसका बड़ा असर देखने को मिला है।

भूपेश बघेल ने कहा- हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई और वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने धुआंधार प्रचार किया और लोगों ने उसके बातों पर विश्वास व्यक्त किया। मैं राजीव शुक्ला जी समेत प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देता हूं। जिन्होंने इस लड़ाई को सामूहिक रूप से लड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *