Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

खैरागढ़ में CM भूपेश ने पतंगबाजी का उठाया लुत्फ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचे। यहां मकर संक्रांति के मौके पर खैरागढ़ के फतेह सिंह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाया। वे यहां सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पहुंचे थे। यहां उन्होंने साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज नजर आया। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर जमकर पतंगबाजी की। उनके साथ डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *