Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

Tiger 3 की शूटिंग के लिए अगले डेस्टिनेशन पर कटरीना कैफ

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3‘ (Tiger 3) की शूटिंग के लिए पिछले कुछ समय से तुर्की में हैं। तुर्की के कैपाडोसिया में उनके शूट के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कटरीना कैफ और सलमान खान में एक सप्ताह के रुकने के बाद अपने अगले डेस्टिनेशन पर जाने के लिए तैयार हैं।

तुर्की में फिल्म टाइगर 3′ के शेड्यूल पूरा करने की घोषणा करते हुए कटरीना कैफ ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह डाइनिंग टेबल पर वाइट टी-शर्ट पर नजर आ रही हैं। कटरीना कैफ ने तस्वीर के कैप्शन में अलविदा कैपाडोसिया लिखा। इसके साथ उन्होंने आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।

सलमान खान ने सोमवार को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान खान ब्‍लैक हुडी में शूटिंग लोकेशन पर सनराइज को इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ पोस्‍ट दिया, ‘सनराइज।’ ऐक्टर की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है और वह जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *