हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:टिकैत समेत कई किसान नेताओं से मिले राहुल गांधी
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में यात्रा कुरुक्षेत्र में चल रही है। यात्रा सोमवार सुबह खानपुर कोलियां से शुरू हुई। जिसके बाद दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर त्योडा में सरदार जी ढाबा पर टी-ब्रेक के लिए रुकी है। यहां करीब 40 मिनट तक राहुल गांधी ने चाय-नाश्ता के साथ महिलाओं से चर्चा की।
इसके बाद शाहबाद के रेस्ट हाउस में मॉर्निंग ब्रैक के बाद राहुल गांधी ने किसान नेताओं से चर्चा की। राहुल के साथ करीब 1 घंटा किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, योगेन्द्र यादव के अलावा पंजाब के भी किसान नेता के साथ किसानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावा दिल्ली बॉर्डर पर एक साल चले किसान आंदोलन को लेकर भी बात की। राहुल ने जानने की कोशिश की आखिर एक साल इतना बड़ा आंदोलन कैसे चला।