प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू में कहा-भाई और पिता को वापस पाना चाहता हूं

ब्रिटेन की राजशाही छोड़ने के बाद कई तरह के विवादों से घिरे प्रिंस हैरी ने फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वो अपने भाई और पिता को वापस पाना चाहते हैं। जब राजशाही में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां छोड़ी तो उनको लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई गई।

फॉक्स न्यूज ने 8 जनवरी को पूरा इंटरव्यू दिखाने से पहले उसकी कुछ क्लिप्स जारी की हैं। जिसमें हैरी ये दावे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह इंटरव्यू ITV के टॉम ब्रैडली और एंडरसन कूपर को दिया है।

‘रिश्ते सुधारने का मन नहीं’
इंटरव्यू की एक क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘उनके रिश्ते सुधारने का बिल्कुल मन नही हैं।’ हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस लाइन में वो ये बात किसके बारे में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *