राजनाथ सिंह बोले-अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो हर चुनौती का सामना करने को तैयार

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन के बीच हुई झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार राज्य के दौरे पर हैं। यहां सियांग में मंगलवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन अगर हम पर युद्ध थोपा जाता है तो हम हर चुनौती और हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। वे यहां सीमा सड़क संगठन (BRO) की ओर से बनाए सियोम पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है। हम हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखना चाहते हैं। यह हमें भगवान राम और बुद्ध से विरासत में मिला है। लेकिन अगर भारत को उकसाने का प्रयास किया तो हम किसी भी स्थिति का सामने करने में सक्षम हैं।

पीएम का ‘ये युद्ध का युग नहीं’ संकल्प दोहराया
इस दौरान राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के ‘ये युद्ध का युग नहीं’ संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हम युद्ध में विश्वास नहीं रखते, लेकिन अगर हम पर युद्ध थोपा जाता है तो हम हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *