पंजाब व हरियाणा CM आवास के पास बम मिला:थोड़ी दूरी पर हैलिपेड भी

चंडीगढ़ में सेक्टर-2 के राजिंदरा पार्क में सोमवार दोपहर जिंदा बम मिला है। इस पार्क के पास ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के आवास हैं। कुछ दूरी पर हेलीपैड भी है, जहां पंजाब के CM का हेलीकॉप्टर लैंड करता है।

चंडीगढ़ पुलिस की टीमें, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड मौके पर बुलाए गए हैं। बम को चारों तरफ से कवर कर दिया गया है। वहीं चंडीमंदिर में आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। आर्मी की बम डिस्पोजल टीमें यहां पहुंचने वाली हैं।

100 नंबर पर पुलिस को दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, राजिंदरा पार्क में आम के बाग में यह बम पड़ा हुआ था। यह क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आता है। दोपहर में दोपहर 2:58 बजे यहां किसी राहगीर को बम जैसी चीज नजर आई। जिसकी सूचना उसने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को दी। खबर लगते ही पुलिस टीम, एरिया DSP और चंडीगढ़ प्रशासन की डिजॉस्टर मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंच गईं। जांच करने पर यह एक जिंदा बम पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *