Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

न्यूयॉर्क में एक महीने में डेड बॉडी बन जाएगी खाद:गवर्नर ने दी ह्यूमन कम्पोस्टिंग की इजाजत

न्यूयॉर्क में अब डेड बॉडी को जलाने या दफनाने की जरूरत नहीं होगी। उसे ईको-फ्रेंडली तरीके से उपजाऊ खाद में बदला जा सकेगा। इस मिट्टी को मृत व्यक्ति के परिवार वाले अपने बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं। या चाहें तो जंगलों में बिखेरने के लिए दान भी कर सकते हैं। डेड बॉडी को मिट्टी में बदलने के इस तरीके को ह्यूमन कम्पोस्टिंग कहा जाता है।

इस प्रक्रिया में डेड बॉडी को स्टेनलेस स्टील के एक सिलेंडर में रखा जाता है। उसके साथ में बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल भी डाला जाता है। माइक्रोब डेड बॉडी और दूसरे मटेरियल को तोड़ते हैं। एक महीने के भीतर डेड बॉडी पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी में बदल जाती है।

ह्यूमन कम्पोस्टिंग की अनुमति देने वाला छठा राज्य बना न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने ह्यूमन कम्पोस्टिंग कानून को पास कर दिया है। वह ऐसा करने वाला छठा अमेरिकी राज्य बन गया है। 2019 में सबसे पहले वाशिंगटन ने ह्यूमन कम्पोस्टिंग की अनुमति दी थी। इसके बाद 2021 में कोलोराडो और ओरेगन वहीं 2022 में कैलिफोर्निया और वर्मोंट ने इसकी इजाजत दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *