Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर लगाया उपेक्षा का आरोप

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता में आए चार साल का वक्त गुजर गया है। इस दौरान भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी पहचान नवाचार वाली सरकार की बनाई है। भूपेश बघेल को इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, मगर उन्हें सबसे ज्यादा एतराज केंद्र सरकार के रुख से है। बघेल का कहना है कि केंद्र की ओर से राज्य के खाते में सिर्फ उपेक्षा ही आई है।

चार वर्षों से उपेक्षित छत्तीसगढ़िया संस्कृति के गौरव की फिर से स्थापना हुई है। हमारे पुरखों का सम्मान बढ़ा है। अपने तीज-त्योहारों, छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। हम लगातार आम जनता से किए वायदों को पूरा कर रहे हैं। किसानों की कर्जमाफी, सिंचाई कर माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों की उपज का उचित मूल्य देने के वादे, हाफ बिजली बिल, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, लघु वनोपजों का मूल्य संवर्धन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के जरिए आर्थिक सहायता देने, गोधन न्याय योजना के जरिए गोवंश की रक्षा के साथ आय के नए साधन उपलब्ध कराने जैसे काम हमारी सरकार ने किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *