रोजाना शरीर को कितना विटामिन-C मिलना चाहिए? इसके नैचुरल सोर्स क्या हैं?
विटामिन-C शरीर के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट होता है जिसे शरीर खुद नहीं बनाता। इसकी कमी से हड्डियों, त्वचा और दिल से जुड़ी नसों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए विटामिन-C से भरपूर खाने और सप्लिमेंट्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है।
शरीर में विटामिन-C क्या काम करता है
विटामिन-C एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो पानी में घुल जाता है। इसलिए शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए रोज इसका सेवन करना चाहिए। विटामिन-C प्रोटीन को बचाने में मदद करता है। इसकी एंटीआक्सिडेंट प्रॉपर्टीज कैंसर होने की संभावना को भी कम करती हैं। यह न्यूट्रिएंट एक्यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्शन और टीबी की बीमारी से बचाव करता है।
यह न्यूट्रिएंट हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकता है। साथ ही, यह त्वचा को UV किरणों के नकारात्मक प्रभाव से बचाता है। इससे हमारे DNA की मरम्मत होती है और त्वचा के घाव जल्दी ठीक होते हैं।
पुरुषों को 90 मिलीग्राम और महिलाओं को 75 मिलीग्राम विटामिन-C रोज लेना चाहिए। उनके अनुसार, पिग्मेंटेशन और दूसरी त्वचा संबंधी बीमारियों के समय एडल्ट्स को 1000 मिलीग्राम तक विटामिन-C लेने की जरूरत होती है।
