लगातार 10वें महीने बना रिकॉर्ड:दिसंबर महीने में 15% बढ़ा GST कलेक्शन,

भारतीय सरकार ने दिसंबर महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस बात की जानकारी रविवार को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि नवंबर की तुलना में दिसंबर महीने में GST कलेक्शन में 2.5% की ग्रोथ आई है। नवंबर 2022 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.46 लाख करोड़ रुपए रहा था।

दिसंबर महीने में 15% बढ़ा GST कलेक्शन
वहीं दिसंबर 2021 की तुलना में दिसंबर 2022 में GST कलेक्शन में 15.2% की बढ़त आई है। दिसंबर 2021 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.3 लाख करोड़ रुपए रहा था। दिसंबर 2022 के आंकड़े सामने के बाद एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है।

लगातार 10वें महीने GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ है। अप्रैल में GST कलेक्शन ने लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ था। वहीं दूसरा सबसे ज्यादा GST कलेक्शन अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपए का रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *