Google Analytics Meta Pixel
विदेश

चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन को मौत की सजा

चीन: हाल ही में चीन में भ्रष्टाचार से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आईं. पहली, चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुंग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच शुरू हो गई है. डोंग जुंग तीसरे चीनी रक्षा मंत्री हैं जिन पर इस तरह की जांच चल रही है. दूसरी खबर इससे भी ज्यादा ध्यान खींचने वाली है, जो भ्रष्टाचार के गहराते दायरे को उजागर करती है. चीन में बैंक ऑफ चाइना (BOC) के पूर्व चेयरमैन लियू लियांग को भ्रष्टाचार और गैरकानूनी लोन देने के आरोप में मौत की सजा दी है.

पूरा मामला क्या है?
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में शीर्ष पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त बताए जाते हैं. रक्षा मंत्री डोंग जुन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एंटी-करप्शन ड्राइव के तहत इन आरोपों में फंसे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीन को डर है कि भ्रष्टाचार की वजह से चीन की सेना कमजोर हो रही है. इसलिए 2023 से चीन की सेना में एंटी करप्शन ड्राइव चलाया जा रहा है, इसके तहत अब तक नौ PLA जनरल और कई अधिकारियों को हटाया गया है.

वहीं लियू की बात करें तो चीन की अदालत ने उन्हें करीब 168 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाया. इसके अलावा, उन्होंने करीब 4,620 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लोन ऐसे कंपनियों को दिए जो इसके योग्य नहीं थीं. लियू को राजनीतिक अधिकारों से हमेशा के लिए वंचित कर दिया गया. उनकी पूरी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. साथ ही उन्होंने जो भी गैरकानूनी तरीके से कमाई की है उसे जब्त कर राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *