Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

लालू के खिलाफ CBI ने फिर खोला केस:रेल मंत्री रहते प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। CBI ने सालों से पेंडिंग पड़े उनके एक केस को रिओपन कर दिया है। ये मामला भी भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसमें लालू यादव के अलावा, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और 2 बेटियां चंदा यादव और रागिनी यादव भी आरोपियों में शामिल हैं।

दैनिक भास्कर ने मामले की पुष्टि के लिए लालू के करीबी और केस का ब्योरा रखने वाले भोला यादव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है।

CBI सूत्रों के मुताबिक ये रेलवे प्रोजेक्ट्स के आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। उसी दौरान रेलवे के प्रोजेक्टस के अलॉटमेंट में इन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

2018 में CBI ने इस मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच के बाद इस मामले को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब इसे एक बार फिर से ओपन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *