NEET-UG का रिजल्ट जारी:तमिलनाडु के प्रभंजन और आंध्र के बोरा वरुण टॉपर, दोनों के 99.99 पर्सेंटाइल
देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट 2023 का रिजल्ट मंगलवार रात जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती टॉपर रहे हैं। दोनों ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
कुल 20.38 लाख स्टूडेंट्स में से 11.45 लाख स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। यूपी से 1.39 लाख, महाराष्ट्र से 1.31 लाख, राजस्थान से 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। टॉप 50 में 10 लड़कियां हैं।
इस बार, कुल 11 लाख 45 हजार 976 छात्रों ने NEET UG 2023 परीक्षा क्वालिफाई की है, जो कि पिछले साल के 9.93 लाख उम्मीदवारों की तुलना में अधिक है।
इस बार परीक्षा में करीब 20 लाख 87 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसकी परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी। देश के 499 शहरों के चार हजार से ज्यादा सेंटर्स पर इसकी परीक्षा कराई गई थी। भारत के अलावा 14 अन्य देशों में भी यह परीक्षा कराई गई थी। मणिपुर में हिंसा के चलते वहां के स्टूडेंट्स के लिए अलग से 6 जून को टेस्ट लिया गया था।
