Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीएम की घोषणा के बाद भी तय नहीं हो पाई गोबर पेंट प्रोसेसिंग यूनिट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्कूलों को गोबर पेंट से रंगाई-पुताई की घोषणा के बाद भी जिले में इस प्रोजेक्ट के लिए कोई प्लानिंग नहीं हो पाई है। अब तक स्पष्ट नहीं है कि ग्रामीण इलाकों की स्कूलों की रंगाई-पुताई के लिए प्रोसेसिंग यूनिट कहां लगेगी कौन लगाएगा।सरकारी स्तर पर इसका उत्पादन होगा या निजी स्तर पर उत्पादन के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे, इस मामले में अफसर भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

गोठानों में गोबर खाद के बाद गोबर पेंट के उपयोग की बात पिछले दिनों सीएम बघेल विभिन्न स्तर पर कर चुके हैं और जिला स्तर पर जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। इसके बावजूद अब तक योजना पर कोई प्लानिंग नहीं हो पाई है। योजना के बेहद उपयोगी और महिला स्व सहायता समूहों की आय बढ़ाने के बाद भी जिले के अफसर इस पर कुछ नहीं कर पाए हैं। इस प्रोजेक्ट पर जितनी संजीदगी से काम होना था अब तक कुछ नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *