फीचर्डविदेश

आज पूरा होगा नासा का मून मिशन:रात 11.10 बजे पृथ्वी पर लौटेगा स्पेसक्राफ्ट

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस-1 मून मिशन आज पूरा होने वाला है। रविवार को 11 बजकर 10 मिनट पर ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी पर वापस लौट आएगा। इसकी लैंडिंग मेक्सिको के ग्वाडालूप द्वीप के पास प्रशांत महासागर में होगी। नासा ने 25 दिन पहले 15 नवंबर को यह मिशन तीसरी कोशिश में लॉन्च किया था।

पृथ्वी में स्पेसक्राफ्ट की एंट्री खास होगी

नासा का कहना है कि पृथ्वी में ओरियन की एंट्री खास होने वाली है। यह पहली बार ‘स्किप एंट्री’ तकनीक अपनाकर धरती पर लैंड करेगा। इस प्रोसेस में तीन स्टेप्स हैं। सबसे पहले ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में एंट्री करेगा। इसके बाद यह अपने अंदर मौजूद कैप्सूल की मदद से वायुमंडल के बाहर जाएगा। आखिर में पैराशूट के जरिए दोबारा वायुमंडल के अंदर आएगा।

स्किप एंट्री के दौरान स्पेसक्राफ्ट के क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। सर्विस मॉड्यूल आग में झुलस जाएगा, तो वहीं क्रू मॉड्यूल अपनी तय जगह पर पैराशूट के सहारे गिर जाएगा। वायुमंडल में दोबारा की गई एंट्री से उसकी गति काफी धीमी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *