Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

दूध ही नहीं, 30 की उम्र के बाद इन सब्‍जियों को खाने से हड्डियां बनेंगी फौलादी

हमारे शरीर का और अंदरूनी चीजों का विकास एक समय तक ही होता है। इन्हीं में से हड्डियां भी हैं। हम जब अपने 20 से 30 के दशक में होते हैं जो हमारी हड्डियां सबसे अधिक द्रव्यमान को हिट करती हैं। यानी हमारी हड्डियों में कैल्शियम एकत्रित होने की प्रक्रिया बेहद कम उम्र से ही शुरू हो जाती है और यह 30 तक होती रहती है।

लेकिन 30 के बाद ऐसा होना बंद हो जाता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं या अपना द्रव्यमान खोने लगती हैं। जिसकी वजह से गिरने पर हड्डी टूटने या फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सही खाद्य सामग्रियों को चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है।

आपने भी शायद यह बात जरूर सुनी होगी की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है और यह आपको सबसे अधिक डेयरी उत्पादों के जरिए ही मिल सकता है। लेकिन हाल ही में प्रकाशित हुई द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशिन की एक रिसर्च में बताया गया है कि कैल्शियम के लिए सबसे बेहतरीन उत्पाद सब्जियां या प्लांट बेस्ड फूड भी हैं।

  1. ब्रसल स्प्राउट
  2. शिमला मिर्च
  3. स्ट्रॉबेरी
  4. शकरकंद
  5. संतरे
  6. टमाटर
  7. केले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *