लगातार चौथे दिन टूटा बाजार:215 अंकों की गिरावट
शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (7 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62410 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18560 के स्तर पर आ गया। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स में 30 में से 22 शेयर गिरकर बंद हुए। केवल 8 शेयरों में बढ़त रही।
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो मीडिया, रियल्टी, आईटी और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी मीडिया 1.45% और रियल्टी इंडेक्स 1.19% टूटा है। इसके अलावा मेटल, ऑटो और आईटी इंडेक्स में 1.80% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं FMCG इंडेक्स में 0.96% की तेजी देखने को मिली। PSU बैंक इंडेक्स भी 0.26% चढ़ा है।