नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं शामिल हुईं:नेवी चीफ बोले- जल्द हर शाखाओं में होंगी महिलाएं

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को बताया कि हमने नौसेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया है। अग्निवीर योजना के तहत 341 महिलाओं की नौसेना में भर्ती हुई है। अगले साल से नौसेना में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अब तक नौसेना में कुल 3 हजार अग्निवीरों को शामिल किया गया है। इस तरह अग्निवीरों का पहला बैच तैयार हो गया है। नौसेना दिवस से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नौसेना चीफ ने यह बाते कहीं। उन्होंने बताया कि अब नौसेना की सभी ब्रांच सभी के लिए खुली रहेंगी। इसके अलावा हम 2023 में सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में, जो आज तक सीमित हैं।

25 साल में आत्मनिर्भर हो जाएगी नौसेना
नौसेना चीफ ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक ‘आत्मनिर्भर’ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बीते एक साल में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव के चलते समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर काफी महत्वपूर्ण हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *