एम्बापे के डबल गोल से जीता डिफेंडिंग चैंपियन
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कीलियन एम्बापे के डबल गोल से डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने डेनमार्क को 2-1 से हरा दिया। एम्बापे ने 86वें मिनट में फ्रांस के लिए डिसाइडिंग गोल किया। इससे पहले उन्होंने 61वें मिनट में गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई थी। डेनमार्क के लिए एकमात्र गोल क्रिश्चनसन ने 68वें मिनट में किया।
इस जीत के साथ फ्रांस राउंड ऑफ 16 में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ग्रुप D में पहले स्थान पर है। एक जीत और एक हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं। ट्यूनीशिया ग्रुप में आखिरी स्थान पर है।
एम्बापे ने दिलाई बढ़त
फ्रांस के कीलियन एम्बापे ने 61वें मिनट में फ्रांस को बढ़त दिलाई। साथी प्लेयर हर्नांडेज लेफ्ट विंग से बॉल लेकर डेनमार्क के गोल पोस्ट की ओर दौड़े। उन्होंने मौका देखकर फॉरवर्ड एम्बापे को पास दिया। एम्बापे ने साथी खिलाड़ी से वन-टु-वन पास खेला और बॉल को गोल पोस्ट में दाग दिया।