यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया नाटो, देगा 3.6 लाख करोड़ की सैन्य सहायता
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है, लेकिन फिर भी यह युद्ध जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इरादा यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था और इसी वजह से रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था। हालांकि अभी तक पुतिन को अपने इरादे में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन के छोटे से हिस्से पर तो कब्ज़ा किया है, पर पूरी तरह नहीं। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। पर इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और अपने देश के कई हिस्सों से उनके कब्ज़े को हटा भी चुकी है। हालांकि रूसी सेना भी लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है। इसी बीच नाटो लीडर्स ने यूक्रेन से एक बड़ा वादा किया है।