Google Analytics Meta Pixel
Saturday, August 1, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

नासा का मून मिशन लॉन्च:रॉकेट से स्पेसक्राफ्ट अलग हुआ, यह चांद का चक्कर लगाएगा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का मून मिशन ‘आर्टेमिस-1’ आज लॉन्च हो गया है। रॉकेट ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समय के अनुसार 12.17 बजे उड़ान भरी। लॉन्चिंग का ओरिजिनल समय सुबह 11.34 बजे था। इससे पहले 29 अगस्त और 3 सितंबर को भी लॉन्चिंग की कोशिशें हुई थीं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी और मौसम खराब होने के चलते इन्हें टालना पड़ा था।

नासा के मुताबिक, लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही रॉकेट ने ओरियन स्पेसक्राफ्ट को चांद की तरफ छोड़ दिया। सोमवार को ओरियन चंद्रमा की सतह के 96.5 किलोमीटर पास से गुजरेगा। यह चांद की कक्षा में सैटेलाइट्स भी छोड़ेगा। कुछ हफ्ते स्पेस में बिताने के बाद यह 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में आ गिरेगा।

बता दें कि सुबह से रॉकेट में हाइड्रोजन गैस लीक हो रही थी, जिसे वैज्ञानिकों ने समय पर ठीक कर दिया। वहीं, हाल ही में फ्लोरिडा में आए तूफान निकोल ने मिशन को नुकसान पहुंचाया था। स्पेसक्राफ्ट का एक पार्ट ढीला होकर निकल गया था। हालांकि इसे भी वक्त रहते फिक्स कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *