Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

AAP विधायकों पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप

दिल्ली में MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक पर पैसे लेकर टिकट दिलाने का आरोप लगा है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक आप कार्यकर्ता शोभा खारी और उनके पति गोपाल खारी ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इस केस में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मॉडल टाउन से आप विधायक त्रिपाठी, उनके साले ओम सिंह, PA और साथी प्रिंस रघुवंशी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इधर भाजपा ने विधायकों के रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद इसे केजरीवाल का लूट मॉडल कहा है।

पार्षद का टिकट दिलाने मांगे गए थे 90 लाख
जानकारी के मुताबिक शोभा खारी ने दिल्ली में कमला नगर के वार्ड 69 से पार्षद का टिकट मांगा था। विधायक त्रिपाठी और उसके साथियों ने इसके बदले में 90 लाख रुपए मांगे थे। डील 9 नवंबर को हुई। इसके मुताबिक 55 लाख एडवांस और 35 लाख रूपए लिस्ट में नाम आने के बाद देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *