Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

नान और चिटफंड घोटाले की जांच के लिए सीएम ने ED को लिखा लेटर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दांवपेंच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नान घोटाले और चिटफंड घोटाले को को लेकर ईडी को लेटर लिखा है। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने नान घोटाले और चिटफंड घोटाले का जिक्र किया है। इसे लेकर हमने दो लेटर ED को लिखे हैं। उन्होंने कहा कि नान घोटाले की जांच में जो सीएम सर और सीएम मैडम और अन्य लिखा गया है। उस वक्त की जांच टीम ने कहा था कि इस घोटाले के तार ऐसी जगह पर हैं जहां जाकर हम जांच नहीं करा सकते। उस वक्त कही गई यह बातें कई मीडिया के पास जी मौजूद हैं। इसलिए हमने आईडी से जांच की मांग की है।

जनता के सामने आनी चाहिए सच्चाई
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमने कहा है कि नान घोटाले की जांच होनी चाहिए और सीएम मैडम और सीएम सर का नाम है उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा- आज मैंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2004 से 2015 के बीच हुए “नान घोटाला” की जांच ED द्वारा किए जाने की मांग की है। यदि 15 दिनों में ईडी द्वारा जांच में कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *