वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेंस डबल्स मेडल पक्का
आंध्र प्रदेश के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और महाराष्ट्रा के चिराग शेट्टी की जोड़ी ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में भारत का पहला मेडल पक्का कर लिया है। यह भारत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेंस डबल्स का पहला मेडल है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने विमेंस डबल्स में ब्रॉन्ज जीता था।
जापान में खेली जा रही चैंपियनशिप के मेंस डबल्स इवेंट में रैंकीरेड्डी-अर्जुन की भारतीय जोड़ी ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान के ताकुरो होकी-यूगो कोबायाशी को 24-22, 15-21, 21-14 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।
यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। फाइनल के लिए इस जोड़ी का सामना एरोन चिया-सू वोई यीक की मलेशियाई जोड़ी से होगा।
मेंस डबल्स के एक अन्य क्वार्टर फाइनल में ध्रुव-अर्जुन की गैरवरीय भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान-हेंड्रा सेतियावान की तीसरी सीड जोड़ी ने 21-8, 21-14 से हराया। यह मैच 30 मिनट तक चला।