Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

PM मोदी ने G20 का लोगो-थीम और वेबसाइट लॉन्च की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत के G-20 प्रेसीडेंसी का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च की। इस मौके पर मोदी ने कहा कि 1 दिसंबर से भारत G-20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए ये ऐतिहासिक अवसर है। G-20 का ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है, ये एक संदेश है, ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है जो हमारी सोच में शामिल रहा है। इस लोगो और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है।

1 दिसंबर को भारत ग्रहण करेगा G-20 की अध्यक्षता
पीएम ने कहा कि G-20 ऐसे देशों का समूह है, जो विश्व की 85% GDP का रिप्रजेंटेशन करता है। यह ग्रुप दुनिया के 75% व्यापार का रिप्रजेंटेशन करता है और भारत अब इस G-20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। इसके लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। आजादी के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। भारत 1 दिसंबर 2022 से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

हमारे पास लोकतंत्र के संस्कार हैं: पीएम
पीएम ने कहा कि आज दुनिया इलाज की जगह आरोग्य की ओर रुख कर रहा है। भारत के आयुर्वेद-योग पर विश्व को भरोसा और उत्साह है। भारत विश्व का समृद्ध और सजीव लोकतंत्र है। हमारे पास लोकतंत्र के संस्कार हैं और मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में गौरवशाली परंपरा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *