Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

ICC टॉप-10 में लौटे किंग कोहली:

रविवार को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले विराट कोहली टी-20 रैंकिंग में 635 पॉइंट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव को एक पायदान का घाटा हुआ। वो अब दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

बात तीन महीने पहले की है। उस वक्त एशिया कप शुरू होने वाला था और विराट की रैंकिंग 35 थी। इसके बाद किंग कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया और 15वें स्थान पर पहुंच गए। अब टॉप 10 में आ गए हैं। 2019 के बाद विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया था। इसके बाद एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनका ओवरऑल 71वां शतक आया।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी
वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। 31 रन पर 4 विकेट खो चुकी टीम इंडिया को संभाला। हार्दिक के साथ 113 की पार्टनरशिप की। आखिरी ओवर में जब 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने ही नो बॉल पर सिक्स लगाकर टीम को जीत का रास्ता दिखाया। कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *