अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज:केनरा बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की
केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। अब केनरा बैंक में FD कराने पर 3.25 से लेकर 7.15 तक का ब्याज मिलेगा।
1 साल की FD पर अब 6.75% ब्याज
नई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 6.80, 3 साल और 5 साल की FD पर 6.50% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 400 दिन की FD पर 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है।
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। कुल आय के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। चूंकि FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को “इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज” माना जाता है, इसलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स या TDS के तहत चार्ज किया जाता है। जब आपका बैंक आपकी ब्याज आय को आपके अकाउंट में जमा करता है, तो उसी समय TDS काट लिया जाता है।
