फीचर्डव्यापार

गूगल पर 936.44 करोड़ का जुर्माना

भारत के कॉम्पिटिशन कमीशन के लगाए दूसरे जुर्माने के बाद गूगल का बयान सामने आया है। गूगल ने कहा कि भारतीय डेवलपर्स को एंड्रॉइड और गूगल प्ले से प्रदान की जाने वाली तकनीक, सुरक्षा, उपभोक्ता सुरक्षा और और फ्लेक्सिबिलिटी से फायदा हुआ है।

कॉस्ट को कम रखते हुए, हमारे मॉडल ने भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी और करोड़ों भारतीयों तक पहुंच का विस्तार किया है। गूगल ने कहा, हम अपने यूजर्स और डेवलपर्स के लिए कमिटेड हैं और अगले कदम के लिए CCI के फैसले की समीक्षा कर रहे हैं।

CCI ने गूगल को अपनी इस डॉमिनेंट पोजिशन के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी कहा। मंगलवार को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल पर उसकी प्ले स्टोर पॉलिसीज के जरिए डॉमिनेंट पोजिशन का दुरुपयोग करने के मामले में 936.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

कुल जुर्माना बढ़कर 2,274 करोड़ हुआ
पिछले हफ्ते शुक्रवार को CCI ने एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइस इकोसिस्टम में अपनी डॉमिनेंट पोजीशन के दुरुपयोग के लिए गूगल पर 1,337 करोड़ का जुर्माना लगाया था। इससे गूगल पर कुल जुर्माना बढ़कर 2,274 करोड़ रुपए हो गया है। पहल जुर्माने पर गूगल ने कहा था, ये निर्णय इंडियन कंज्यूमर्स और बिजनेसेज के लिए एक बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *