Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

पुतिन ने यूक्रेन से छीने चार इलाकों में लगाया मार्शल लॉ

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से छीने गए चार इलाकों में मार्शल लॉ लगा दिया है। उन्होंने इस आदेश से संबंधित डिक्री पर आज दोपहर में हस्ताक्षर कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन इलाके में तेजी से आगे बढ़ रही है। रूस में जबरन शामिल किए गए इन चार क्षेत्रों के अधिकतर इलाकों पर यूक्रेन का दोबारा कब्जा हो चुका है। इस बीच पुतिन के इस फैसले को पूर्वी यूक्रेन में रूस के निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रूस के कब्जे वाले खेरसान से आम लोगों को निकालने का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। रूस समर्थित स्थानीय प्रशासन का दावा है कि लोगों को यूक्रेनी सेना के हमले से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। हालांकि, यूरोपीय देशों को डर है कि स्थानीय निवासियों को बाहर निकालने के बाद पुतिन कम क्षमता वाले परमाणु बमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुतिन ने ड्यूमा के पास भेजा अपना आदेश
पुतिन ने कहा कि मैंने रूसी संघ के इन चार क्षेत्रों (डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन) में मार्शल लॉ लगाने की एक एक डिक्री पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसे तुरंत फेडरेशन काउंसिल को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा और स्टेट ड्यूमा को निर्णय के बारे में सूचित किया जाएगा। रूसी संसद को ड्यूमा के नाम से जाना जाता है। सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ टीवी पर बातचीत के दौरान पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में रूसी सहायता को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के नेतृत्व में एक विशेष समन्वय परिषद स्थापित करने का भी निर्देश दिया। यह समिति डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन में रूस की तरफ से दी जाने वाली मदद की निगरानी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *