Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

केएल राहुल पर कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा ऐलान

हैदराबाद: भारतीय सरजमीं पर होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि लोकेश राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे और विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच प्रतिस्पर्धा है। राहुल ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गुरुवार से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *