वरुण धवन बने भेड़िया, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन भेड़िया बनकर सबके होश उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में जहां वरुण धवन भेड़िया के रूप में लोगों को डरा रहे हैं, वहीं कृति सेनन इस फिल्म में डॉक्टर अनिका का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत घने जंगलों के साथ होती है, जिसमें एक खूंखार भेड़िए को भी दिखाया जाता है, ट्रेलर में मजेदार डायलॉग है कॉमेडी भी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। बता दें, फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
