भारत ने कश्मीर में पाकिस्तान के पालतू गिलानी की पार्टी पर लगाया बैन
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय तहरीक-ए-हुर्रियत संगठन पर भारत सरकार के बैन लगाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। तहरीक-ए-हुर्रियत का गठन पाकिस्तान के पालतू सैयद अली शाह गिलानी ने किया था। अमित शाह के नेतृत्व वाले भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत तहरीक-ए-हुर्रियत पर बैन लगाया है। साल 2018 के बाद कश्मीर में यह ऐसा छठवां संगठन है जिस पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया है। भारत के इस ऐक्शन के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा की है। बलूचों के ऊपर लाठियां बरसाने वाले पाकिस्तान ने कहा कि गिलानी की पार्टी के ऊपर बैन लगाना मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
