Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

नहीं रहे हैरी पॉटर फिल्म के हैग्रिड

फिल्म-सीरीज ‘हैरी पॉटर’ में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का शुक्रवार (14 अक्टूबर) को निधन हो गया। रॉबी 72 साल के थे। इस खबर को सुनने के बाद हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई शॉक्ड है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत किस वजह से हुई।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

रॉबी की एजेंट बेलिंदा राइट ने बयान जारी कर इस बात को कंफर्म किया और बताया, ‘रॉबी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।’

रॉबी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में था दर्ज

रॉबी की एजेंट ने अपने बयान में आगे बताया, ‘रॉबी बहुत टैलेंटेड इंसान थे। उन्होंने लगातार 3 बार बेस्ट एक्टर के लिए बाफ्टा अवॉर्ड जीता था और इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज था। उन्हें ‘हैरी पॉटर’ की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों में सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। ये एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *