फीचर्डमनोरंजन

सुंबुल के पिता पर भड़कीं टीना दत्ता की मां

कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 के बीते ऐपिसोड में सुंबुल तौकीर खान के पिता तौकीर हसन ने बीमारी का नाम लेकर कन्फेशन रूम में सुंबुल से फोन पर बात की थी और शालीन व टीना दत्ता को औकात दिखाने की बात कही थी। साथ ही, सुंबुल के पिता ने टीना दत्ता को गाली भी दे दी थी। नेशनल टीवी पर उनकी ये स्टेटमेंट सुनकर लोग काफी नाराज हैं। अब टीना दत्ता की मां ने सुंबुल के पिता के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

सुंबुल के पिता को दिया जवाब
टीना दत्ता इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मां ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बोलती हैं कि, ‘नमस्ते, मैं हूं टीना दत्ता की मां, मुझे वो मौका नहीं मिला है जो दूसरे कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स को मिला है।इसीलिए मैं आपसे आज बात करना चाहती हूं मेरी बेटी को नेशनल टीवी पर गाली देना, उसके पिता बोल रहे हैं कि मुंह पर लात मारो, ये कौन से शब्द है, उन्हें किसने हक दिया ये सब बोलने के लिए लिए।आप होते कौन हो मेरी बेटी को गाली देने वाले, अगर आपकी बेटी गलत जा रही है तो इसका मतलब ये नहीं कि, आप मेरी बेटी को गालियां देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *